पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबॉल में केआईआईटी ने लॉ एंड मैनेजमेंट कॉलेज को हराया

वॉलीबॉल में केआईआईटी ने लॉ एंड मैनेजमेंट कॉलेज को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केआईआईटीकॉलेज में चल रहे महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी जोनल बी के इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को मेजबान केआईआईटी की टीम ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड मैनेजमेंट कॉलेज गुड़गांव को सीधे सेट में 25-17 और 25-21 से हरा दिया। इससे पहले प्रतियोगिता के मुकाबलों में गवर्नमेंट कॉलेज नारनौल ने गंगा इंस्टीट्यूट कबलाना झज्जर को सीधे सेटों में 25-15, 25-21 से हराकर 2-0 से मुकाबला जीता। दूसरे मैच में अहीर कॉलेज रेवाड़ी ने गवर्नमेंट कॉलेज बादली झज्जर को 25-8, 25-4 से बुरी तरह हरा दिया। मैच के शुरुआती दौर में अहीर कॉलेज रेवाड़ी ने दबदबा बनाए रखा। केआईआईटी कॉलेज के खेल विभाग के इंचार्ज और इस टूर्नामेंट के आयोजन सचिव संदीप भारद्वाज ने बताया कि एमडीयू की इस प्रतियोगिता में टीम पूरे जोश के साथ भाग ले रही है। खिलाड़ियों ने सोमवार को हुए मैचों में अनुशासन से खेलते हुए खेल भावना का परिचय दिया। इस दौरान केआईआईटी कॉलेज के एडमिन हेड राधे श्याम और सभी टीमों के स्टाफ मेंबर मौजूद थे।

गुड़गांव. केआईआईटी कॉलेज में चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।