मंदिर में हवन भंडारे का आयोजन
तावडू | जटवाड़ामोहल्ला स्थित प्राचीन देवी भवन में नव निर्मित राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को राधा कृष्ण मूर्ति की स्थापना की गई। हवन भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर क्षेत्र से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राचीन देवी भवन में राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण कराया गया है। मूर्ति स्थापना को लेकर नवरात्रे 25 सितंबर से पांच दिवसीय पूजा अर्चना का शुभारंभ किया गया। इसका आज समापन हुआ। कार्यक्रम के आखरी दिन राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सुबह हवन दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने मूर्तियों की पूजा-अर्चना की।
गुड़गांव-तावडू. राधाकृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद आयाेजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करतीं महिलाएं।