- Hindi News
- सेमिनार में स्वास्थ्य, शिक्षा मानव उत्थान की दी जानकारी
सेमिनार में स्वास्थ्य, शिक्षा मानव उत्थान की दी जानकारी
गुड़गांव | संतनिरंकारी मंडल ने एक सेमिनार का आयोजन कर निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के उद्देश्य, स्वास्थ, शिक्षा उत्थान की जानकारी दी। उन्होंने सेमिनार में उपस्थित मानव परिवार को संबोधित करते हुए जन कल्याण को जीवन में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निरंकारी भक्तों द्वारा निस्वार्थ सेवा के कार्यों एवं समाज कल्याण के दायित्वों का निर्वाह किया जाता है। सेक्टर-31 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर का उद्घाटन संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की सदस्या बिंदिया छाबड़ा ने किया। उनके साथ गुड़गांव ब्रांच के संयोजक एमसी नागपाल चैरिटेबल फाउंडेशन के प्रबंधक संजय शर्मा उनकी टीम अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सेमिनार में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा समाज कल्याण के कार्यों की वृत्तचित्र फिल्म फोटो भी दिखाए गए। सेमिनार के दौरान भक्ति के साथ-साथ मानव समाज कल्याण के संदेश दिए गए। उन्होंने हिंदी अंग्रेजी में पूछे गए प्रश्नों के उतर भी दिए गए। निरंकारी संत मानव कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। रक्तदान, स्वास्थ, शिक्षा, सफाई अभियान, पौधरोपण उत्थान आदि अनेक सेवाएं संत निरंकारी मिशन द्वारा की जाती हैं।