- Hindi News
- घायलाें की मदद को ट्रैफिक पुलिस को ट्रेनिंग
घायलाें की मदद को ट्रैफिक पुलिस को ट्रेनिंग
विश्वहृदय दिवस पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों कर्मियों को कार्डियो पल्मनरी रीससिटेशन (सीपीआर) का प्रशिक्षण दिया। मरीजों का जीवन बचाने के लिए एएचए (अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन) के दिशानिर्देशों के हिसाब से सीपीआर और अन्य तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर, आपातकालीन मेडिसिन एक्सपर्ट ने दुर्घटना पीडि़तों की हालत नियंत्रण में रखने के तरीकों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया।
इस तकनीक का इस्तेमाल ऐसे मरीजों का जीवन बचाने के लिए किया जाता है, जिनकी पल्स जा चुकी होती है। पारस अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन, कंसल्टेंट और विभागाध्यक्ष, डॉ. संजय जयसवाल की देखरेख में ट्रैफिक पुलिस के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण सत्र के शुरू होने से पहले और बाद में ट्रैफिक कर्मियों का टेस्ट भी लिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सीपीआर के मामले में ट्रैफिक कर्मियों के अनुभव और समझ में 80 फीसदी सुधार देखा गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को सत्र के अंत में एक सर्टिफिकेट भी दिया गया।
गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी विनोद कौशिक ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस कर्मियों के बीच जागरूकता बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं। विशेषज्ञों से प्रशिक्षण हासिल करने के बाद ट्रैफिक कर्मी इस तरह के काम को अच्छी तरह कर सकते हैं। इस तरह के हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण यह सुनिश्चित करते हैं कि जरूरत पड़ने पर किस तरह से सही उपाय किए जा सकते हैं।
गुड़गांव. विश्व हृदय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यशाला में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ।