पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िनगम में 1 जनवरी से बायोमेिट्रक हाजिरी

िनगम में 1 जनवरी से बायोमेिट्रक हाजिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनियुक्तनिगम कमिश्नर विकास गुप्ता ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। नगर निगम में कमिश्नर के साथ चारों ज्वाइंट कमिश्नर और चीफ इंजीनियर नए हैं, सभी ने पहले ही पदभार संभाल लिया है। इसके साथ ही नगर निगम की नई पारी की शुरुआत हो गई है। पहले दिन कमिश्नर ने निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की सौ फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करने की पहल की। इसके लिए उन्होंने एक जनवरी से सभी ब्रांचों में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने का आदेश दिया। कमिश्नर ने इसके लिए आवश्यकता अनुसार बायोमेट्रिक मशीन की व्यवस्था करने के लिए ज्वाइंट कमिश्नरों को निर्देश दिया।

निगम कमिश्नर का कार्यभार संभालते ही विकास गुप्ता ने सबसे पहले अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य शैली का जायजा लिया। उन्होंने निगम अधिकारियों से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि निगम में उपस्थिति दर्ज करने की पुरानी मानवीय व्यवस्था चल रही है। कार्यालय में आने और जाने का कोई नियम लागू नहीं हो रहा है। अधिकारी कर्मचारी अपनी मर्जी से आते-जाते हैं। इस संबंध में कोई जवाबदेही नहीं है। इस पर कमिश्नर ने ज्वाइंट कमिश्नरों को सभी ब्रांच में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सुनिश्चित करने का आदेश दिया। इसके लिए एक जनवरी की तिथि निर्धारित की। कमिश्नर ने आवश्यकतानुसार तत्काल बायोमेट्रिक मशीन खरीदने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने नगर निगम को सोशल मीडिया से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने ट्विटर पर निगम के नाम से अकाउंट बनाने और निगम की वेबसाइट को भी इम्प्रूव करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा। कमिश्नर ने सभी आवश्यक सेवाओं ऑनलाइन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

प्रशिक्षुके तौर पर पहले भी गुड़गांव में: विकासगुप्ता भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2001 बैच के अधिकारी हैं। वे ट्रेनिंग के बाद प्रशिक्षु के रूप में गुड़गांव में पहले भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, रोहतक महेन्द्रगढ़ में भी उनकी तैनाती रही है। गुप्ता 2005 में महेन्द्रगढ़ 2006 में भिवानी में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर रह चुके हैं। वे 2006 से 2009 तक स्कूल एजुकेशन भिवानी में सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद 2010 में महेन्द्रगढ़ तथा 2011 से 2013 तक रोहतक में डीसी के पद पर रहे हैं। इसके साथ ही रोहतक नगर निगम में कमिश्नर के पद पर