गुड़गांव में भी जारी हुआ हाई अलर्ट
गुड़गांव | जम्मूकश्मीर में हुए आतंकवादी हमले खुफिया विभाग द्वारा जारी किए गये अलर्ट के बाद गुडगांव में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क ने पुलिस अलर्ट का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही कमांडो की अतिरिक्त टुकडिय़ों को भी बुला लिया गया है। ये कमांडो गुड़गांव पुलिस के साथ मिलकर गुड़गांव के विभिन्न स्थानों में कांबिंग आदि करेंगे। भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे शापिंग मॉल, काल सेंटरों, बाजारों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सदर बाजार आदि की सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया है।