- Hindi News
- सोशल डांस में नन्हे मुन्नों ने दिखाया जलवा
सोशल डांस में नन्हे मुन्नों ने दिखाया जलवा
सेक्टर-44स्थित एपीसेंटर में आयोजित सोशल डांस में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़ों ने मनमोहक डांस नाटकों का प्रदर्शन किया। डी स्क्वायर नृत्य एकेडमी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जहां छात्र-छात्राओं के अलग-अलग ग्रुप ने हिस्सा लिया, वहीं कई अन्य आयु वर्ग के युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान डांस संगीत ने सभी का मन मोह लिया। नाटक मंचन में दिवांशी गुप्ता द्वारा निर्देशित नाटक के माध्यम से तनाव भरी जिंदगी से बाहर निकालने के प्रयास का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फॉरेस्ट डेवलमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन जावेद असलम खान ने किया। कार्यक्रम में गुड़गांव के कई स्वयं सेवी संस्थाओं के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी ग्रुप के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति सराहनीय रही।
गुड़गांव. एपी सेेंटर में आयोजित सोशल डांस में प्रस्तुती देतीं छात्राएं।