तीन माह से खोद रखा है रास्ता
तीन माह से खोद रखा है रास्ता
गुड़गांव | झाड़सारोड से सेक्टर-15 पार्ट-1 के बंध के साथ जाने वाले रास्ते को तीन महीने से खोद कर अधूरा छोड़ दिया गया है। रास्ते में गड्ढे होने से लोगों को चलना मुश्किल हो रहा है। कीर्ति नगर निवासी विरेंद्र शर्मा ने कहा कि हुडा से लेकर नगर निगम तक शिकायत कर रास्ते को बनाने की मांग की गई, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि रास्ते की खुदाई सीवर पानी की लाइन से कनेक्शन के लिए हुआ है। जैसे ही लोग कनेक्शन करवा लेते हैं, वैसे ही रास्ते का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। गली के लोगों ने पानी सीवर कनेक्शन भी करवा लिया है, लेकिन रास्ते वैसे ही पड़े हैं। पार्षद से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।