पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारातियों की वजह से राहगीरों को नहीं होगी परेशानी

बारातियों की वजह से राहगीरों को नहीं होगी परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | पुलिसकमिश्नर नवदीप सिंह विर्क ने बारातियों के कारण सड़क जाम से होने वाली परेशानी को गंभीरता से लिया है। इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक को निर्देश देकर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को कहा है। अपने निर्देश में नवदीप सिंह ने कहा है कि प्रायः देखने में आता है कि शादी या अन्य प्रोग्राम के अवसर पर आयोजन स्थलों के आसपास की सड़कों पर वाहनो की भीड़ होने अव्यवस्थित ढंग से गाडिय़ां खड़ी करने के कारण जाम लग जाता है। कई बार यह जाम कई घंटों तक लगा ही रहता है। जिससे जनसाधारण को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस कठिनाई को देखते हुए गुडगांव पुलिस ने जानकारी एकत्रित की है कि 12 15 दिसबंर को और जनवरी 2015 में 18, 20, 25, 28, 29 30 को शादी प्रोग्राम आदि अधिक संख्या में है। इसीलिए सीपी ने पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक इन तिथियों में माता रोड ओल्ड दिल्ली रोड पर अधिक ट्रैफिक कर्मचारियों की डयूटी लगाई है, जिससे जन साधारण को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।