पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषा ज्ञान की ट्रेनिंग दे रही एससीईआरटी

भाषा ज्ञान की ट्रेनिंग दे रही एससीईआरटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | छात्र-छात्राओंको अंग्रेजी हिंदी भाषा के ज्ञान के साथ-साथ रुचि बढ़ाने का एससीईआरटी ने प्रयास तेज कर दिया है। इसके लिए प्रदेशभर के 120 टीचर्स को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। इनमें 60 हिंदी और 60 अंग्रेजी विषय के टीचर्स शामिल किए गए हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत एससीईआरटी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अंग्रेजी हिंदी विषयों को लेकर 60 हिंदी के और 60 अंग्रेजी के टीचर्स को प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। पंचकुला शिक्षा सदन से रिसोर्स पर्सन अरुणा भारद्वाज के अनुसार भाषा को लेकर प्रदेश के 7358 टीचर्स को ट्रेनिंग दी जानी है। इसमें 60-60 के बैच में टीचर्स को बुलाया जाएगा। भाषा सुधार पर कार्य किया जाएगा। इसके बाद वे अन्य स्कूलों में भी भाषा सुधार को लेकर बारीकियों को समझा सकेंगे।



राम खटाना