- Hindi News
- जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण
गुड़गांव | जिलाशिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक ने सोमवार को जिले के गांव बेगमपुर खटौला स्कूल का निरीक्षण किया। प्राथमिक माध्यमिक स्कूल में सुबह 11 बजे अधिकारी पहुंचे। प्राथमिक स्कूल में 627 छात्र-छात्राओं में से मात्र 416 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित मिले, जबकि 33 फीसदी विद्यार्थी स्कूल से अनुपस्थित मिले। जबकि छठी, सातवीं आठवीं के छात्र-छात्राओं की संख्या सामान्य मिली। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार प्राथमिक पाठशाला में नर्सरी कक्षा में 43 छात्रों में से मात्र 11 छात्र उपस्थित मिले। जबकि पहली कक्षा में 134 छात्रों में से 76, दूसरी में 134 में से 94, तीसरी में 114 में से 82, चौथी कक्षा में 130 में से 95 जबकि पांचवीं कक्षा में 73 छात्र-छात्राओं में से 58 उपस्थित मिले। औचक निरीक्षण की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम किया समर्पित: इसअवसर पर स्कूल में बने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को स्कूल को समर्पित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कौशिक ने छात्र-छात्राओं, स्टाफ उपस्थित ग्रामीणों को भी जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के रख-रखाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण आज की जरूरत है।
लगातार गिरते भू-जल स्तर को रोकने के लिए ये कदम उठाने चाहिए।