पड़ोसी पर लगाया बीवी को भगाने का आरोप
गुड़गांव | बादशाहपुरथाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने पड़ोसी पर उसकी प|ी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुरेश ने बताया कि मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी मोहम्मद शकील खां ने रविवार रात थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी 22 वर्षीया प|ी के साथ कुम्हार वाड़ी इलाके में किराए के कमरे में रहता है और मजदूरी का काम करता है। 3 दिसंबर को वह एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने गया था। देर शाम को आया तो उसकी प|ी गायब थी। काफी देर इंतजार करने के बाद उसने आसपास उसकी तलाश की तो पता चला कि वह सुबह से ही गायब है। उसने बताया कि बगल वाले कमरे में रहने वाला बिहार निवासी जावेद मिस्त्री भी उसी दिन से गायब है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर डाल दिया है।