- Hindi News
- मनमोहन श्रीवास्तव बने श्रृष्ठी समिति के अध्यक्ष
मनमोहन श्रीवास्तव बने श्रृष्ठी समिति के अध्यक्ष
गुड़गांव | सेक्टर-14के देवालय में श्रृष्ठी समिति का गठन किया गया। इसमें समिति के संरक्षक राज ऋषि पाण्डेय, अध्यक्ष मनमोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश दहिया, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह उपाध्यक्ष, सुरेश तिवारी, महासचिव अवधेश कुमार सिंह, सचिव शिव सिंघल, संगठन सचिव अमित गुप्ता, सह संगठन सचिव यशपाल, मीडिया सचिव आशा शर्मा, सह मीडिया सचिव देव दत्य वत्स, कोषाध्यक्ष दशरथ चौहान, सह कोषाध्यक्ष पद पर महेश सोनी को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में गिरीश सिंह, कुंवर सिंह नेगी, तन्मय श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, धर्मेंद्र यादव, अधिवक्ता मोहित मुद्गल एवं राजेश पटेल मनोनीत किए गए। इस समिति के एडवाइजर भूपेन्द्र सिंह यादव एवं पुष्पेन्द्र राठी बनाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. इन्द्रजीत सिंह यादव ने की। समिति के सचिव शिव सिंघल ने बताया कि समिति शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, सुरक्षा, कला संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करेगी। इन विषयों पर डॉ. लोकेश शर्मा, डॉ. सुनील आर्या, कुलभूषण भारद्वाज एवं त्रिलोक चंद्र शर्मा ने अपने-अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार सिंह ने किया।