- Hindi News
- बिजली संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी
बिजली संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी
गुड़गांव | टोलफ्री टेलीफोन नंबर 1800-180-4334 के माध्यम से उपभोक्ता कॉल सेंटर पर बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों के अलावा अन्य सभी प्रकार की शिकायतें भी दर्ज करवा सकते हैं। यह जानकारी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई संजीव चोपड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करवाने के लिए कॉल सेंटर का पुराना टेलीफोन नंबर बंद कर दिया गया है। शेषपेज 17 पर
दक्षिणहरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता अब शिकायतें नए टोल फ्री नंबर 1800-180-4334 पर कॉल सेंटर में दर्ज करवाएं।
निगम के उपभोक्ता अपनी शिकायतें ई-मेल के माध्यम से बिजली वितरण निगम के ई-मेल भेजकर भी अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। इस प्रणाली (सीजीआरएस) में दर्ज प्रत्येक शिकायत के निवारण के लिए दिनों की संख्या निर्धारित की गई है, जिसके अंदर शिकायत का निवारण जरूरी है अन्यथा शिकायत स्वतः उच्च अधिकारी को प्रेषित हो जाती है। ये शिकायतें उपमंडल अधिकारी, कार्यकारी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता, निदेशक और प्रबंध निदेशक तक पहुंच जाएंगी।