पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती ने लगाया अपहरण मारपीट का आरोप

युवती ने लगाया अपहरण मारपीट का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | सदरथाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण कर उसके मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोहना रोड निवासी 24 वर्षीया एक युवती ने थाने में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। कंपनी में काम के दौरान उसकी पहचान झाड़सा निवासी ऋषि पालम विहार निवासी अमित से हो गई थी। धीरे-धीरे आपस में तीनों की दोस्ती हो गई। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 5 दिसंबर की रात दोनों युवकों ने उसका अपहरण करवाया। अपहरणकर्ताओं ने उसे कभी एक जगह तो कभी दूसरी जगह पर बंधक बना कर रखा और मारपीट भी की। शेषपेज 17 पर



इसकेबाद 8 दिसंबर को पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी मंजूशा देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।