पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री आज मेवात में सुनेंगे जन समस्याएं

मुख्यमंत्री आज मेवात में सुनेंगे जन समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके सीएम मनोहरलाल खट्टर बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक नूंह स्थित लघु सचिवालय परिसर में लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निवारण के लिए मौके पर ही निर्देश देंगे। यह जानकारी मेवात के डीसी अशोक सांगवान ने दी। उन्होंने बताया कि जिला मेवात का कोई भी नागरिक इस अवसर पर अपनी समस्याएं सीएम के समक्ष रख सकता है। सभी जिलावासियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी समस्याएं लिखित रूप में सीएम को प्रस्तुत करें। डीसी ने सीएम दौरे को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हैलीपेड पर तहसीलदार नूंह नौरंग राय, सर्किट हाउस में जिला राजस्व

अधिकारी अजित सिंह, लघु सचिवालय में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूजा शर्मा तथा सीएम के काफिले के साथ नायब तहसीलदार संकल्प कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

सीएमके दौरे के संबंध में एडीसी ने दिए निर्देश

अतिरिक्तउपायुक्त अंजू चौधरी ने लघु सचिवालय के सभागार में जिला के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली तथा सीएम के कार्यक्रम के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सीएम अपने दौरे के दौरान जिला के अधिकारियों की बैठक भी लेंगे तथा उन्हें सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन जनहित के कार्यों के बारे में निर्देश देंगे। इसके बाद लघु सचिवालय के पीछे मैदान में लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।

गुड़गांव-नूंह. सीएम के कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी।