सीडी चौक पर जाम से निजात जल्द
गुड़गांव | सोहना-गुड़गांवरोड के सीडी चौक फाजिलपुर मोड़ पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। ट्रैफिक डीसीपी ने जाम की समस्या को देखते हुए कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने ट्रैफिक नियमों को लेकर अब भारी वाहनों पर लगाम कसने की तैयारी शुरू कर दी है। नो इंट्री के समय में बदलाव के बाद अब ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी। शनिवार को भी अब नो इंट्री लागू होगी। नो इंट्री के वक्त आने वाले भारी वाहनों को नहीं बख्शा जाएगा। भारी वाहनों की वजह से ही चौक पर अक्सर जाम लग जाता है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है।