अस्ती के श्रमिकों ने की भूख हड़ताल खत्म
गुड़गांव | आईएमटीमानेसर स्थित अस्ती कंपनी में एक महीने से चल रही श्रमिक भूख हड़ताल समाप्त हो गई। कंपनी प्रबंधन श्रम विभाग के अधिकारियों की वार्ता के बाद स्थाई श्रमिकों ने अपनी हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। हालांकि, इस वार्ता में भी ठेकेदार के श्रमिकों की बहाली को लेकर कोई मार्ग प्रशस्त नहीं हो सका। ठेकेदार के 310 श्रमिकों को नौकरी से निकाले जाने को लेकर अस्थाई श्रमिक 25 नवंबर से भूख हड़ताल पर कंपनी गेट पर बैठे हुए थे। भूख हड़ताल पर बैठी महिला श्रमिकों की बिगड़ती हालत को देखकर बुधवार को श्रमिक नेताओं ने उनकी भूख हड़ताल खत्म करा दी। शेषपेज 15 पर
लेकिननौकरी से निकाले गए श्रमिक अभी भी कंपनी गेट पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक कंपनी प्रबंधन उनको नौकरी पर वापस नहीं ले लेती वे कंपनी गेट पर डटे रहेंगे। उधर, कंपनी प्रबंधन का कहना है कि उनके पास इन श्रमिकों के लिए काम नहीं है। इसलिए इन श्रमिकों को काम पर वापस नहीं लिया जा सकता।