- Hindi News
- केआईआईटी कॉलेज को शिक्षा में योगदान के लिए सम्मान
केआईआईटी कॉलेज को शिक्षा में योगदान के लिए सम्मान
गुड़गांव | नेशनलअवार्ड्स फॉर स्माल बिजनेस एंड एंटरप्रन्योर 2014 में केआईआईटी कॉलेज को हायर एकेडमिक प्रोफेशनल एजुकेशन में योगदान के लिए एजुकेशनल बिजनेस ऑफ इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। केआईआईटी कॉलेज को यह अवार्ड लेखक अश्विन संधि ने सौंपा। यह सम्मान केआईआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की एसोसिएट प्रोफेसर कनिका कौर ने प्राप्त किया। सम्मान समारोह मुंबई में आयोजित हुआ। केआईआईटी कॉलेज, प्रोफेशनल एजुकेशन संस्थान के रूप में पहचाना गया। इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर जनरल डॉ. एसएस अग्रवाल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कॉलेज को यह सम्मान मिला।