सोसायटी के सदस्यों ने बांटे गर्म कपड़े
गुड़गांव | कुंदनवेलफेयर सोसायटी ने होप अपार्टमेंट सेक्टर-15 पार्ट दो की महिलाओं के साथ मिलकर सर्दियों के आगमन पर जरूरतमंदों को कंबल अन्य गर्म कपड़े वितरित किए। इस दौरान होप अपार्टमेंट सोसायटी के सुनैना जग्गा, नीलिमा शर्मा, रजनी सरधाना, नरेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सोसायटी के सदस्यों के अनुसार सर्दी के मौसम में सैकड़ों लोग ऐसे हैं जिनके सिर पर छत नहीं है। ऐसे में अपने बेकार पड़े कपड़ों को जरूरतमंदों को देकर उन्हें ठंड से बचाया जा सकता है।