- Hindi News
- पशु पालकों के लिए 11 दिवसीय ट्रेनिंग 20 से
पशु पालकों के लिए 11 दिवसीय ट्रेनिंग 20 से
गुड़गांव |लाला लाजपतरायवेटनरी एवं पशु विज्ञान यूनिवर्सिटी की ओर से गुड़गांव में पशु विज्ञान केंद्र की स्थापना नवंबर माह में प्रदेश के नौ जिलों में की गई है। पशु विज्ञान केंद्र में पशु पालकों को पशुओं के खान-पान के अलावा बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कड़ी में 20 से 30 दिसंबर तक 11 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें पशुपालक हिस्सा लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। ट्रेनिंग के समापन पर पशु पालकों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। यह जानकारी केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. केके यादव ने दी। उन्होंने बताया कि लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी सरकार द्वारा 2010 में स्थापित की गई थी। केन्द्र सरकार की नीतियों के अनुसार अनुसंधानों का लाभ पशुपालकों तक पहुंचाने के लिए गुड़गांव सहित हरियाणा के जींद, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, कैथल, महेन्द्रगढ़, भिवानी पलवल में पशु विज्ञान केन्द्रों की स्थापना की गई है। गुड़गांव में यह केन्द्र अस्थाई रूप से श्रीकृष्ण गौशाला में स्थापित किया गया है, जहां पशु पालकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य पशु पालकों को पशुओं की बीमारियों आदि की जानकारी देने के साथ बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापित कराना भी है।
डाॅ. के के यादव पशु विशेषज्ञ।