- Hindi News
- सेक्टर्स की समस्याओं का 15 दिन में होगा समाधान
सेक्टर्स की समस्याओं का 15 दिन में होगा समाधान
गुड़गांव | रेजीडेंटवेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) अपने सेक्टरों से संबंधित शिकायतें तथा समस्याएं सीधे हुडा प्रशासक अनीता यादव के समक्ष रख सकते हैं। हुडा प्रशासक ने विश्वास दिलाया है कि उनकी समस्याओं शिकायतों को संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा। 15 दिन के भीतर समस्या को हल करने के आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हुडा सेक्टरों की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे। हुडा प्रशासक ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर संबंधित अधिकारी द्वारा समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए जाते हैं, तो आरडब्ल्यूए संबंधित अधिकारियों की एक बैठक बुलाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। आरडब्ल्यूए द्वारा रखी जाने वाली समस्याओं का निपटारा समय पर हो। इसके लिए वे स्वयं ही कार्यों की समीक्षा करेंगी। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि अपनी समस्याओं को हुडा प्रशासक की ई-मेल आईडी पर भी मेल कर सकते हैं या हुडा प्रशासक के कार्यालय में भी भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह में एक सेक्टर का दौरा करेंगी। दौरे के दौरान आने वाली शिकायतें और समस्याओं को संबंधित अधिकारी को मौके पर ही सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्धारित समय पर समस्याओं का निस्तारण करने को कहा जाएगा। शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा।