- Hindi News
- संदिग्ध हालात में महिला का मिला शव, जांच शुरू
संदिग्ध हालात में महिला का मिला शव, जांच शुरू
गुड़गांव | सेक्टर-29थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बुधवार सुबह पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी 24 वर्षीया सुजाता अपने पति के साथ चकरपुर गांव में रह रही थी। रात के समय कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक महिला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इस संबंध में जब पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो आत्महत्या की बात सामने आई। हालांकि पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसी के चलते पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।