छात्रा के मोबाइल पर भेजा अश्लील एसएमएस
गुड़गांव | बादशाहपुरथाना क्षेत्र में एक छात्रा के मोबाइल फोन पर युवक द्वारा अश्लील एसएमएस करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बादशाहपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन ने बताया कि कादरपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप निवासी एक छात्रा गुड़गांव में बीए की छात्रा है। पीड़ित युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि बिट्टू नामक एक युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। छात्रा ने यह भी बताया कि बिट्टू ने उसके मोबाइल फोन पर अश्लील एसएमएस भी किए हैं। छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोषी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।