दीपक अनमोल ने लगाया गोल्ड पर निशाना
गुड़गांव |रेजांगला शूटिंगस्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। दस मीटर राइफल की स्पर्धा में दीपक ने गोल्ड पर निशाना साधा, जबकि दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अनमोल जैन ने भी गोल्ड पर निशाना साधा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मिजोरम के पूर्व गर्वनर ले. जनरल एमएम लखेरा ने किया। चैंपियनशिप में इंटरनेशनल, नेशनल स्तर के करीब 150 शूटरों ने भाग लिया। वहीं राइफल स्पर्धा में मंदीप कौर ने सिल्वर आशीष गौतम ने कांस्य पदक हासिल किया, जिनको ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा एयर पिस्टल स्पर्धा में अर्जुन चंद्रा ने सिल्वर जाकिर खान ने कांस्य पदक जीता। विजेता शूटर्स को एकेडमी के एमडी शूटर दिनेश कुमार यादव, डॉ. टीसी राव, कर्नल हरी सिंह, डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, सुरेश सैनी सुरेश सैनी, रेजांगला बटालियन के कृष्ण कुमार ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शूटिंग चैम्पियनशिप हर वर्ष कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के स्कूली बच्चे युवा ज्यादा से ज्यादा खेल के प्रति जागरूक हों।
वे अपने क्षेत्र देश का नाम रोशन करें। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गुड़गांव. रेजांगला शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना लगाते शूटर।