पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता 13 दिसंबर से

रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता 13 दिसंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | ट्रैफिकपुलिस द्वारा मारुति सुजूकी कंपनी के सहयोग से गुड़गांव में रोड सेफ्टी मेगा फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरा राउंड का आयोजन ब्लॉक लेवल पर 13 दिसंबर को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता सहित रोड सेफ्टी को लेकर बच्चों को जागरूक किया जाएगा। शनिवार से प्रतियोगिता ब्लॉक लेवल पर शुरू होगा, जिसमें गुड़गांव के अलावा सोहना ब्लॉक, पटौदी एवं फर्रुखनगर ब्लॉक के स्कूली छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेंगे। डीसीपी ट्रैफिक विनोद कौशिक ने बताया कि ब्लॉक लेवल की इस प्रतियोगिता में सभी स्कूलों से 3-3 बच्चों की टीम शामिल होगी और सुबह 9.30 बजे स्कूलों में पहुंचेंगे। गुड़गांव ब्लॉक के तीन स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिनमें गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल सुशांत लोक सेक्टर-43, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल (ब्वायज) नजदीक सिविल अस्पताल और गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल खेड़कीदौला को शामिल किया गया है। सोहना ब्लॉक में गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, पटौदी ब्लॉक में गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल (ब्वायज) और फर्रुखनगर ब्लॉक में गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल (ब्वायज) में क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। जबकि बुधवार को जिलेभर में सरकारी प्राइवेट स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें सरकारी निजी स्कूलों के पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के लगभग तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।