पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्ट्रासाउंड केंद्रों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

अल्ट्रासाउंड केंद्रों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिंगानुपात को लेकर उपायुक्त ने जताई चिंता

भास्करन्यूज | गुड़गांव

उपायुक्तटीएल सत्यप्रकाश ने गुड़गांव जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य कर दिए हैं। सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्रोई ने गुरुवार को प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीएनडीटी)अधिनियम को प्रभावी ढंग से जिला में लागू करने के लिए गठित जिला परामर्श समिति की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अल्ट्रासाउंड सेंटर के प्रवेश द्वार तथा प्रतीक्षा कक्ष में लगाने के निर्देश अल्ट्रासाउंड संचालकों को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात को लेकर उपायुक्त ने चिंता जताई है। वे स्वयं 16 दिसंबर को जिला के सभी रेडियोलॉजिस्ट की बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें लिंगानुपात में सुधार लाने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। जिले का लिंगानुपात 839 है, जबकि समस्त हरियाणा प्रदेश का लिंगानुपात 874 है। गुड़गांव में वर्तमान में 167 अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं।

बैठक में गुड़गांव में लिंगानुपात में सुधार लाने के उपायों पर विचार किया गया। इसमें सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्रोई ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को ट्रैक करने के प्रयास किए जाएंगे। उनमें भी उन महिलाओं पर ज्यादा निगरानी रखी जाएगी, जिनकी पहले एक या दो बेटियां हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी महिलाओं से आशावर्कर तथा एएनएम संपर्क में रहेगी। उन्हें विश्वास में लेकर ऐसे अल्ट्रासाउंड केंद्रों का पता लगाया जाएगा, जहां भ्रूण के लिंग की जांच होती है। इसके बाद उस केंद्र पर छापा मारा जाएगा। यदि सूचना सही मिली तो संबंधित संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला में भ्रूण की लिंग जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड संचालकों तथा चिकित्सकों की सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 21 हजार रुपए इनाम की घोषणा पहले ही जिला प्रशासन द्वारा की गई थी। लेकिन खेद इस बात का है कि अभी तक यह इनाम केवल एक व्यक्ति को पटौदी में गैर कानूनी ढंग से अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालन करने वाले व्यक्ति की सूचना देने पर दिया गया है। इसके बाद कोई भी व्यक्ति भ्रूण की लिंग जांच करने वालों की शिकायत करने आगे नहीं आया है। उन्होंने अपील की है कि कहीं भी उन्हें भ्रूण की लिंग-जांच करने वाले स्थान या चिकित्सक अथवा पैरा मेडिकल स्टाफ के बारे में पत