सड़क की मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन
सड़कसुधार संगठन के सदस्यों ने गुरुवार को हेलीमंडी खंडेवला मोड पर सड़कों की दुर्दशा को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने रोड जाम की धमकी दी। इसके बाद कई विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और टूटी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। सड़क सुधार संगठन के अध्यक्ष सुखबीर सिंह के अनुसार हेलीमंडी से फर्रुखनगर को जाने वाली दो सड़कें, महचाना रोड और खंडेवला सड़क पूरी तरह से टूटी हुई हैं, जिसकी शिकायत बीते माह जिला उपायुक्त को की कई थी और मांग की गई थी कि सड़कें नई नहीं बनाई जा सकती हैं तो कम से कम इसकी मरम्मत की जाए। विभाग को 11 दिसंबर का समय दिया था लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद प्रदर्शन करने का कदम उठाया गया।
कामहुआ शुरू
लोगोंके विरोध को देखते हुए स्वयं अधिकारियों ने सड़कों का मुआयना किया और दोनों सड़कों के लिए अलग-अलग टीम बना सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।
प्रशासनसतर्क
प्रदर्शनकी सूचना मिलने के बाद तहसीलदार बीएस राणा, थाना प्रभारी हीरा सिंह, पीडब्लूडी एक्शन एके सिंघला, पीडब्लूडी एसडीओ निरंकार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर विभाग के एक्शन एके सिंघला ने कहा कि नई सड़क का निर्माण स्वीकृति आने के बाद जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
गुड़गांव-पटौदी. हेलीमंडी खंडेवला मोड़ पर सड़कांे की दुर्दशा को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे सड़क सुधार संगठन के सदस्य अधिकारियों को घेरे हुए।