पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी महासंघ ने की सांसद के बयान की निंदा

कर्मचारी महासंघ ने की सांसद के बयान की निंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | हरियाणाकर्मचारी महासंघ ने सांसद राजकुमार सैनी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए रोष प्रकट किया है। सांसद ने गत दिनों बयान दिया था कि सरकारी कर्मचारी काम नहीं करते हैं। पंजाब के बराबर वेतन की मांग करने वाले कर्मचारी पंजाब में जाकर नौकरी करें। इसको लेकर कर्मचारियों यूनियनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। कर्मचारियों ने इस दौरान सांसद के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जिसमें दर्जनों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रेस के नाम जारी बयान में संघ के जिला महासचिव राम कुमार सोलंकी ने कहा कि सांसद बयान देने से पहले भाजपा के घोषणा पत्र को भूल चुके हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में पंजाब के कर्मचारियों के समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के वायदे किए गए थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद वे सब कुछ भूल चुके हैं। उन्होंने सांसद से मांग की है कि इस तरह के बयानों को वे वापस लें और कर्मचारियों की मांगें पूरी करें। प्रदर्शन में राम अवतार शर्मा, रविन्द्र यादव, मुकेश भयाना, अशोक कुमार, सतेन्द्र यादव, नौरंग लाल, खेमचंद, राम सिंह, कृष्ण फौगाट आदि ने भाग लिया।