पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरडब्ल्यूए ने बच्चों के लिए बनाया प्लेग्राउंड

आरडब्ल्यूए ने बच्चों के लिए बनाया प्लेग्राउंड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चेहमारे हैं और हमें ही उनके लिए प्ले ग्राउंड की व्यवस्था करनी होगी, चाहे इसके लिए हमें पार्क के ग्राउंड का इस्तेमाल करना पड़े या फिर सेक्टर के खाली जगहों का। सेक्टर के आरडब्ल्यूए द्वारा बच्चों के खेलने के लिए पार्कों खाली प्लॉटों में जगह दिए जाने का निर्णय लिया गया है। यह कहना था सेक्टर-15 पार्ट-2 के आरडब्ल्यूए के प्रधान राजा राम यादव का। उन्होंने बताया कि बच्चों के खेलने के लिए सेक्टर की पार्कों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। छोटे खेलों के लिए सेक्टर की पार्कों का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि लॉन टेनिस फुटबॉल के लिए एक पार्क का इस्तेमाल किया जाएगा। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ चुनिंदा पार्क हैं, जहां पर लोग अक्सर सैर करते हैं और वहां पर गेम्स का कोर्ट बनाया गया है, ताकि सैर करने वाले लोगों को खेल के दौरान कोई नुकसान नहीं हो। जबकि एक पार्क को टेनिस और फुटबॉल के लिए डेवलप किया जाएगा। दरअसल कई सेक्टरों की आरडब्ल्यूए या फिर अन्य संस्थाएं बच्चों के खेलने के लिए प्लेग्राउंड की सुविधा मुहैया करवाने के लिए आगे रही हैं।

बड़ेपार्कों में बनेगा फुटबाल: आरडब्ल्यूएके पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर के बड़े पार्कों में बैडमिंटन और टेनिस खिलाड़ियों को खेलने की परमिशन दी जाएगी। आरडब्ल्यूए प्रधान राजा राम यादव ने बताया कि बच्चे अपने नजदीकी पार्क में खेल सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि टेनिस फुटबाल के लिए हुडा कॉलोनी के पीछे पार्क को चुना गया है, ताकि वहां पर बच्चे टेनिस खेल सकें।

डेढ़लाख की लागत से बनाया टेनिस कोर्ट: आरडब्ल्यूएके प्रधान ने बताया कि पार्षद की मद्द से हुडा के खाली पड़े पार्क में टेनिस कोर्ट बनाया गया है। इस कोर्ट को बनाने में डेढ़ लाख रुपए खर्च किया गया।

शेषपेज 17 पर



हुडासे बात करके कोर्ट तैयार करवाया गया, जिससे हुडा को कभी जरूरत पड़े तो इसे खाली किया जा सके। इसके अलावा यहां पर बच्चे क्रिकेट भी खेलते हैं।

बॉक्स-

पार्षद अनूप कुमार नेे अपने वार्ड के सेक्टरों में बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड मुहैया करवाया है। इसके लिए हुडा के इस्टेट ऑफिसर से मिल चुके हैं। उन्होंने ईओ से सेक्टर 12, 17 और 15 पार्ट-2 में कम्युनिटी सेंटर समेत कुछ खाली जगह होने की बात कही थी। जिनको बच्चों को खेलने के लिए मुहैया कराया जा सकता है। उन्होंने सेक्टर-14 के कम्युनिटी सेंटर परिसर को शाम के समय बच्चों को खेलने के लिए उपलब्ध करवाया है। इसके लिए हुडा विभाग के संबंधित अधिकारियों से बात कर आगे की कार्रवाई की गई।

गुड़गांव. सेक्टर-15 पार्ट-2 के आरडब्ल्यूए द्वारा बच्चों के लिए बनाया प्लेग्राउंड।

कई सेक्टरों की आरडब्ल्यूए बच्चों के खेलने के लिए सुविधा मुहैया करवाने के लिए आगे रही हैं