सुहाने मौसम में युवाओं ने की मस्ती
रविवारको राहगीरी में जहां छोटे-छोटे बच्चे साइकिलिंग, स्केटिंग, कराटे एवं डांस करके मस्ती कर रहे थे। वहीं युवाओं ने सड़कों पर साइकिलों पर स्टंट किया। इसके अलावा कई महिलाओं-पुरुषों ने योगाभ्यास किया। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सतर्कता के चलते राहगीरी में आम लोगों को परेशानी नहीं हुई। राहगीरी में हिस्सा ले रहे युवतियों-युवकों बच्चों ने खुशनुमा मौसम में राहगीरी का जमकर लुत्फ उठाया।
महिलाओंने योगा और कलाकारों ने किया डांस: रविवारकी सुबह हल्की ठंड थी लेकिन चमचमाती धूप के कारण मौसम सुहावना हो गया। न्यू गुड़गांव वासियों ने राहगीरी में हिस्सा लेकर विभिन्न खेलों में मस्ती की। वहीं महिला-पुरूषों ने योगा किया। इसी तरह युवाओं की मंडली जुंबा डांस के आसपास लोगों की भीड़ जमा रही। स्टेज पर डांस कर रहे कलाकारों का युवाओं ने डांस करके खूब पसीना बहाया। कुछ युवाओं ने साइकिलिंग के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। युवाओं ने चलती साइकिल को ब्रेक लगाना, साइकिल एक पहिए पर चलाना आदि स्टंट दिखाकर लोगों को दिल जीता।
गुड़गांव. राहगीरी में याेगा करते हुए महिलाएं बच्चे।
गुड़गांव. सुशांत लोक में आयोजित राहगीरी में नृत्य करते युवक-युवतियां। फोटोपवन कुमार
राहगीरी में नृत्य करवाती डांसर।
गुड़गांव. सुशांत लोक में आयोजित राहगीरी में स्कैटिंग करते हुए बच्चे।
सुशांतलोक में आयोजित राहगीरी में याेगा सिखाती ट्रेनर।