- Hindi News
- वाटर लाइन लीकेज से हो रही पानी की बर्बादी
वाटर लाइन लीकेज से हो रही पानी की बर्बादी
सुभाषचौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास मास्टर लाइन लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा है। हुडा अधिकारियों को वाटर लाइन लीकेज होने पर पानी की बर्बादी को कोई ध्यान नहीं है। सड़कों होकर पेयजल सीवर लाइन में जा रहा है। इससे कई सेक्टर्स से लेकर प्राइवेट कॉलोनियों में पानी की दिक्कत हो सकती है।
बसई वाटर ट्रीटमेंट से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन को जानी वाली लाइन सुभाष चौक पर टूट गई है। रविवार को पूरे दिन पानी लाइन से निकलता रहा है। लेकिन हुडा अधिकारी लीकेज लाइन को दुरुस्त करना तो दूर झांकने तक नहीं गए। जबकि हुडा द्वारा सुभाष चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इसके बगल में वाटर लाइन टूटने से पानी सड़कों पर फैलने पर उसे नाली बनाकर सीवर लाइन में गिरा दिया गया है। लेकिन वाटर ठीक करने की कोशिश नहीं की गई। इस वाटर लाइन से कई सेक्टरों से लेकर प्राइवेट कॉलोनियों में सप्लाई होती है। यदि लाइन ठीक नहीं हुई तो मंगलवार को पानी की परेशानी होगी। हुडा की ओर से देर शाम तक वाटर लाईन ठीक नहीं हो सकी थी। जूनियर इंजीनियर शमशेर सिंह ने बताया कि वाटर लाइन टूटने की जानकारी नहीं है। यदि लाइन टूटी है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
गुड़गांव. सुभाष चौक पर पेयजल लाइन लीक होने से सड़क पर बहता पानी।