पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण बचाओ आंदोलन की शुरुआत

पर्यावरण बचाओ आंदोलन की शुरुआत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |आरकेजी ट्रस्टने यथार्थ जाग्रति संघ के साथ मिलकर पर्यावरण बचाओ आंदोलन की शुरुआत की। ट्रस्ट के संस्थापक स्व. राजकुमार गेरा की याद में दोनों संस्थाओं ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ो के चारों तरफ चौपाल का निर्माण करवाया। पेड़ों को दीमक एवं अन्य कीड़ों से बचाने के लिए कीटनाशक दवाइयां भी डलवाई गईं। सेक्टर-4 मार्किट में नए पौधे भी लगवाए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. पंकज गेरा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पूरे गुड़गांव में 10000 नए पौधे संस्थाओं के साझा प्रयास से लगवाए जाएंगे। यथार्थ के संयोजक अर्जुन देव वशिष्ठ ने कहा कि यथार्थ जाग्रति संघ एवं आरकेजी ट्रस्ट समाज को जाग्रत एवं समाज की भलाई के लिए जो कार्य कर रहे हैं, उसके लिए समाज के लोगों को उनके साथ आगे आना चाहिए। एनआरआई अश्वनी गेरा ने कहा कि संस्थाएं एकसाथ समाज देश हित में कार्य कर रही हैं।





इस मौके पर सौरव चौहान, शिखा गेरा, राजेश, अशोक, सोनी, देशराज, पप्पू, रवि, नीरज शर्मा, कंचन कालरा, राजेश गुलाटी, प्रदीप शर्मा, बाबूलाल त्यागी, गिरिराज आदि लोग मौजूद रहे।