- Hindi News
- शिविर में लोगों ने किया 70 यूनिट रक्तदान
शिविर में लोगों ने किया 70 यूनिट रक्तदान
गुड़गांव-पिनगवां. ग्राम पंचयात पिनगवां में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त देते युवा।
भास्कर न्यूज | पिनगवां. कस्बापिनगवां में शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज नलहड़ के सहयोग से ग्राम पंचायत पिनगवां युवा मंडल पिनगवां ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें आस-पास के गांव सहित कस्बा पिनगवां की महिलाओं युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मेडिकल कालेज के निदेशक डॉ. संसार चन्द शर्मा ने किया। उन्होंने रक्तदानियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, ये दान दूसरों की जिंदगी बचाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से इंसान को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती। मेवात में ये एक अच्छी शुरूआत है। अगर मेवात में इसी प्रकार रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं, तो मेवात के लोगों को रक्त की जरूरत पड़ने पर दिल्ली, अलवर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कस्बा पिनगवां के सरपंच अर्जुन सिंह के सहयोग की तारीफ करते हुए कहा कि सरपंच के बेहतर प्रयासों से कस्बा पिनगवां में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें 70 यूनिट लोगों ने रक्तदान किया है।
इस अवसर पर कस्बा पिनगवां के सरपंच अर्जुन सिहं ने कहा की मेवात में लोग रक्तदान करने से बचते है। उन्हें विश्वास है कि आगे भी ऐसे ही रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मजीदन, रेखा बंसल, अनिल, दीपक, राजू तनेजा, दीपक आर्य, हेमन्त गौतम, अनुज मित्तल, वेद प्रकाश, आजाद, संजय कुमार, दिनेश कुमार, बक्कर कुरैशी, शरफु कुरैशी, डा० फकरू, लक्ष्मी आदि लोगों ने रक्तदान किया।