- Hindi News
- मंत्री ने कम्युनिटी सेंटर का किया शिलान्यास
मंत्री ने कम्युनिटी सेंटर का किया शिलान्यास
गुड़गांव| वार्डएक के अंतर्गत न्यू पालम विहार के सराय एवं जहाजगढ़ गांव में रविवार को प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरवीर सिंह ने दो कम्यूनिटी सेंटरों का शिलान्यास किया। दोनों कम्यूनिटी सेंटर एक-एक करोड़ रुपए की लगात से बनाए जाएंगे। इस अवसर पर मेयर विमल यादव वार्ड-1 के पार्षद रिशीराज राणा और निगम के चीफ इंजीनियर आरके सिंगला उपस्थित थे। इस अवसर पर पाषर्द ने वार्ड-1 के अंतर्गत व्याप्त समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया, जिसमें प्रमुख रूप से सड़क, सीवर और पेयजल की समस्या शामिल थी। उन्होंने न्यू पालम विहार को नियमित कराने की भी मांग की। इसके अलावा वार्ड एक के रेवेन्यू रास्तों के निर्माण और एनपीआर (नादर्न पेरिफेरल रोड) से प्रभावित परिवारों के घरों को उजड़ने से बचाने की भी मंत्री से गुहार लगाई। राव नरवीर ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर दूर करने का हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
गुड़गांव. वार्ड-1 के न्यू पालम विहार सराय अलावर्दी में एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कम्यूनिटी सेंटर की आधारशिला रखते लोकनिमार्माण मंत्री राव नरबीर सिंह। साथ में मेयर विमल यादव वार्ड पार्षद रिषीराज राणा।