पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कड़ी सुरक्षा के बीच आज रिलीज होगी एमएसजी

कड़ी सुरक्षा के बीच आज रिलीज होगी एमएसजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेरासच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। विवादों में रही इस फिल्म का हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शिरोमणि अकाली दल तथा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) अन्य संगठनों की ओर से विरोध हो रहा है। इसके चलते फिल्म के नाम को सेंसर बोर्ड ने ‘द मैसेंजर ऑफ गॉड’ से ‘द मैसेंजर’ कर दिया। इसके बाद भी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। संगठनों के कार्यकर्ता फिल्म का विरोध करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में साइबर सिटी गुड़गांव में कानून व्यवस्था बिगड़े। इसके लिए पुलिस कमिश्नर नवदीप विर्क ने सभी डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

सभीसिनेमा घरों पर पुलिस फोर्स की तैनाती: सभीथाना प्रभारियों को अपने इलाके के सिनेमाघरों पर प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी दलबल के साथ निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिन सिनेमाघरों में फिल्म लगेगी, वहां रिजर्व पुलिस बल के साथ पुलिस कमांडो की तैनाती भी की गई है। इसके अलावा डयूटी मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी गई। इनेलो के वरिष्ठ नेता गोपीचंद्र गहलोत ने बताया कि फिल्म में बाबा रहीम को भगवान बताया गया है,जो गलत है।

शेषपेज 19 पर





उनकीपार्टी के कार्यकर्ता फिल्म को रिलीज किए जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन सेंसर बोर्ड ने उनकी नहीं सुनी। इसलिए फिल्म को सिनेमाघर में चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के ऊपर यौन उत्पीड़न और हत्या जैसे संगीन आरोप हों, उसे फिल्म में भगवान का रूप कैसे दिया जा सकता है। फिल्म का शीर्षक बदल देने से वे लोग मानने वाले नहीं हैं। शुक्रवार को इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंतराम तंवर भी गुड़गांव में होंगे।

फिल्म के समर्थन में निकाली रैली

शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म को सफल बनाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने गुरुवार को भीम नगर में एकत्र होकर जुलूस निकाला। यह जुलूस सदर बाजार समेत कई इलाकों से होकर रेलवे रोड पहुंचा। इसके कारण सदर बाजार में ट्रैफिक जाम हो गया। जाम में फंसे लोग जुलूस करने वालों को कोसते नजर आए। जबकि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फिल्म के समर्थन में नारेबाजी किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में सामाजिक कुरीतियों पर चोट कर सदाचार पर बल दिया गया है।

^साइबर सिटी गुड़गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। सबसे व्यस्त एमजी रोड समेत कई इलाकों में पेट्रोलिंग करने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई है। सिनेमा घरों में फिल्म रिलीज होने पर किसी ने कानून हाथ में लिया तो उसे हवालात भेजने में पुलिस देरी नहीं करेगी। -नवदीप सिंहविर्क, पुलिसकमिश्नर गुड़गांव

फिल्म एमएसजी को सफल बनाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी बाइक पर जुलूस निकालते हुए।

गुड़गांव. शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म एमएसजी को सफल बनाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी बाइक जुलूस के आगे डांस करते हुए।