- Hindi News
- दयानंद कॉलोनी में कम्युनिटी सेंटर का शुभारंभ
दयानंद कॉलोनी में कम्युनिटी सेंटर का शुभारंभ
दयानंदकॉलोनी में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से एक कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन गुड़गांव के विधायक उमेश अग्रवाल मेयर विमल यादव ने किया। विधायक ने कहा कि हालांकि हरियाणा सरकार को बने साढ़े तीन माह का ही समय हुआ है। सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बना रही है। गुड़गांव के विकास में यहां का नगर निगम अच्छे कार्य कर रहा है। नगर निगम क्षेत्र में गलियां, सड़क, सीवर, पेयजल तथा स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। विधायक ने कहा कि अब पुराने गुड़गांव को दिल्ली मेट्रो से जोड़ना तथा यहां पर एक यूनिवर्सिटी की स्थापना करवाना उनकी प्राथमिकता सूची में है। गुड़गांव के सेक्टर-14 स्थित कॉलेज में एक मल्टीपरपज हॉल बनाया गया है, जिसका उद्घाटन करने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री यहां पधारेंगे और यह प्रयास रहेगा कि उसी दिन ही मुख्यमंत्री यहां पर यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा करें। मेयर विमल यादव तथा सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा सहित डिप्टी मेयर परमिंद्र कटारिया ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि गुड़गांव के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। गुड़गांव में कई फुटओवर ब्रिज तथा इफ्को चौक, राजीव चौक सिग्नेचर टावर पर यातायात जाम की समस्या का समाधान करने के लिए अंडरपास बनाने पर कार्य चल रहा है, जिसके जल्द ही शुरू होने की संभावना है।
इस अवसर पर निगम पार्षद सुनीता कटारिया ने कहा कि इस कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण के लिए वे लगभग ढ़ाई वर्ष से प्रयास कर रही थीं और इस कार्य में पूरी मेयर टीम सहित अन्य पार्षदों का भी उन्हें पूरा सहयोग मिला। गुड़गांव गांव सहित आसपास की कॉलोनियों के निवासियों को भी फायदा होगा। इस मौके पर नगर निगम के चीफ इंजीनियर आरके सिंगला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विजय ढाका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।