पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं

जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नूंह/ गुड़गांव

मेवातउपायुक्त अशोक सांगवान ने अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक में कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्यालय में समय पर पहुंचें। सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जल्द लाभपात्रों तक पहुंचाएं सरकार की ओर से मिलने वाले लक्ष्यों के अनुसार तय सीमा में विकास कार्यों को पूरा करें। जिन अधिकारियों को गांव गोद दिए गए हैं, वे अपने गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भिजवाएं। उपायुक्त गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

इस बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपस में तालमेल से जिला मेवात के विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। अधिकारी एवं मानवता के नाते हम सभी का फर्ज बनता है कि हम लोगों के कार्य को समय पर निपटाएं। उन्होंने कहा कि मेवात की जनता को बिजली-पानी सड़क जैसी सुविधाओं पर अधिक ध्यान दिया जाए। बिजली निगम जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को बिजली पानी उपलब्ध करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि जिले की सभी नगरपालिकाएं ठोस कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इसके लिए पूरा प्लान, जगह खर्च का ब्यौरा तैयार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि जो भी विकास कार्य किया जाए, उसका टेंडर, वर्क ऑर्डर, एस्टीमेट आदि तैयार करवाए जाएं। उन्होंने निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय बनाने का लक्ष्य भी जल्द प्राप्त करने के निर्देश दिए। डीसी ने जिला वन अधिकारी को पेड़ों की अवैध कटाई अतिक्रमण पर कड़ा संज्ञान लेने के निर्देश दिए। जिस क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है, वहां के लोगों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज कराएं।

पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने बताया कि जिले में फिलहाल कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक है। विभाग के पास पर्याप्त पुलिस बल है। विभागीय कार्यों के लिए जब भी फोर्स की आवश्यकता पड़ेगी, तुरंत पर्याप्त फोर्स उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके अलावा अवैध खनन, अवैध वाहनों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि गत दिनों 151 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए, जिस पर 36 लाख रुपए जुर्माना किया गया। नगराधीश प्रदीप अहलावत ने बताया कि जल्द ही लघु सचिवालय में ई-दिशा केंद्र स्थापित हो जाएगा, जिसमें 36 प्रकार की समयबद्ध सेवाएं लोगों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनीराम शर्मा, एसडीएम फिरोजपुर झिरका डीआर कैरो, एसडीएम नूंह देवीलाल सिहाग, नगराधीश प्रदीप अहलावत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

गुड़गांव-नूंह. अधिकारियों की मासिक बैठक में बोलते डीसी अशोक सांगवान।

गुड़गांव-नूंह. मासिक बैठक में डीसी अशोक सांगवान को सुनते अधिकारी।