पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 563 खिलाड़ियों ने लिया स्पीड टेस्ट में हिस्सा

563 खिलाड़ियों ने लिया स्पीड टेस्ट में हिस्सा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव. स्पीड टेस्ट में शामिल खिलाड़ी गोला फेंकते हुए।

गुड़गांव. ताऊ देवीलाल स्टेडियम में स्पीड टेस्ट में शामिल खिलाड़ी।

भास्कर न्यूज | गुड़गांव. सेक्टर38 स्थित चौ. देवीलाल स्टेडियम में चल रहे स्पोटर्स फिजिकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन डवलपमेंट टेस्ट (स्पीड) में गुरुवार को 563 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला खेल अधिकारी रोशनी देवी के अनुसार गुरुवार को सोहना, फर्रुखनगर गुड़गांव ब्लाक के भी खिलाड़ी शामिल हुए थे। इस टेस्ट में 8 से 14 और 14 से 19 आयु वर्ग शामिल है। दूसरे चरण के फिजिकल टेस्ट में जीतने के बाद तीसरा टेस्ट राज्य स्तर पर होगा और उस में जीतने के बाद स्पीड स्कीम में शामिल होगा। राज्य स्तर पर 5 हजार खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे। इस मौके पर कंवर पाल, रेनूका, मीनाक्षी, रणवीर राठी, सतीश कौशिक, संतोष, सुमन कुमार, शीशपाल आदि स्टाफ उपस्थित थे।