- Hindi News
- दो कॉलेजों को मिला इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 करोड़ का बजट
दो कॉलेजों को मिला इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 करोड़ का बजट
मुख्यमंत्रीमनोहर लाल खट्टर की घोषणा को अमलीजामा पहनाया जाने लगा है। 29 नवंबर को गुड़गांव आगमन पर उन्होंने कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्टर बढ़ाने के उद्देश्य से 10 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। उसके तहत दो कॉलेजों के लिए यह राशि स्वीकृत हो गई है। शहर के गर्ल्स कॉलेज और द्रोणाचार्य कॉलेजों में इस राशि को विभाजित कर दिया गया है। जबकि सेक्टर नौ पीजी कॉलेज प्रबंधन ने संसाधन पर्याप्त होने के कारण यह राशि लेने से इनकार कर दिया है। शहर के द्रोणाचार्य कॉलेज गर्ल्स कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुपात में संसाधनों की काफी कमी है। दोनों कॉलेजों में 150 से अधिक क्लासें कमरों की कमी के कारण खुले आसमान के नीचे लगती हैं। यहां तक कि अकेले गर्ल्स कॉलेज में 70 से अधिक क्लासें रोजाना बाहर लगती हैं। गर्ल्स कॉलेज में साइंस ब्लॉक बनाने के लिए 4.95 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है। जबकि 5.05 करोड़ रुपए की राशि से 17 क्लास रूम बनाने के लिए दी गई है। गर्ल्स कॉलेज में साइंस ब्लॉक बनने से आर्ट्स की छात्राओं को क्लास रूम मिल सकेंगे। जबकि अब तक आर्ट्स की छात्राओं की रोजाना 70 क्लासें बाहर लगानी पड़ती थी।
लंबेसमय से है संसाधनों की समस्या: शहरके बीचोंबीच स्थित दोनों कॉलेजों में 14 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संसाधनों की कमी के कारण हर वर्ष 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना पड़ता है। जबकि सेक्टर नौ कॉलेज शहर से दूर होने के कारण इस कॉलेज में छात्र-छात्राएं एडमिशन लेने से हिचकते हैं। यही वजह है कि आज भी कॉलेज में 3000 छात्र-छात्राएं हैं जबकि गर्ल्स कॉलेज में 6800 छात्र और द्रोणाचार्य कॉलेज में 7500 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 2014-15 में भी प्रथम वर्ष एडमिशन के दौरान भी 10 प्रतिशत सीटें हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने बढ़ाई थी लेकिन संसाधनों के लिए छात्र-छात्राएं जूझ रहे हैं।
आगामीदिनों में राहत मिलने की संभावना: इसराशि के मिलने के साथ-साथ शहर के सेक्टर 51 में निर्माणाधीन साइंस कॉमर्स कॉलेज के लिए इस बार एडमिशन हो सकते हैं। इस कॉलेज का निर्माण जून 2015 तक पूरा होना है। यदि इस कॉलेज का निर्माण समय पर हो जाता है तो आठ से 10 हजार छात्र-छात्राओं को राहत मिल सकेगी।
क्याकहते हैं कॉलेज प्रिंसिपल
गर्ल्सकॉलेज की प्रिंसिपल इंदू जैन का कहना है कि उन्हें गुरुवार को राशि का स्वीकृति से संबंधित लेटर मिल गया है। 4.95 करोड़ राशि कॉलेज में साइंस ब्लॉक बनाने के लिए आई है। इससे छात्र-छात्राओं के लिए काफी राहत मिलेगी। वहीं द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रिंसिपल आरके यादव का कहना है कि उन्हें इस संबंध में लेटर नहीं मिला है। लेकिन राशि मिलने से छात्र-छात्राओं को राहत मिल सकेगी।