- Hindi News
- पांच तहसीलों में आठ दिन में हुए 827 रजिस्ट्रेशन
पांच तहसीलों में आठ दिन में हुए 827 रजिस्ट्रेशन
846 खरीदारों ने तहसीलदार से ली थी अप्वाइंटमेंट, गुड़गांव तहसील में हुए 504 रजिस्ट्रेशन
भास्करन्यूज | गुड़गांव
लोगोंको तहसीलों के चक्कर काटने के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने ई-दिशा केंद्रों के माध्यम से संपत्ति के ई-रजिस्ट्रेशन की एक सरल पारदर्शी प्रणाली सभी तहसीलों पर शुरू की है। गुड़गांव जिले में भी यह व्यवस्था चार फरवरी से शुरू की गई थी। तब से लेकर अभी तक गुड़गांव की सभी पांच तहसीलों में अचल संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए 846 खरीदारों ने सब-रजिस्ट्रार अर्थात तहसीलदार से अप्वाइंटमेंट ली थी। इनमें से 827 व्यक्ति रजिस्ट्रियां कराने के लिए निर्धारित तिथि समय पर हाजिर हुए और उनकी रजिस्ट्रियां की गई।
ज्ञात हो कि गुड़गांव जिला में पांच तहसील-गुड़गांव, मानेसर, पटौदी, सोहना फर्रुखनगर है। इन पांचों तहसीलों में 4 से 11 फरवरी तक ई-रजिस्ट्रेशन प्रणाली के माध्यम से 827 रजिस्ट्रियां की गई हैं जिसमें गुड़गांव तहसील में 504 रजिस्ट्रियां की गई हैं। इसी प्रकार, मानेसर तहसील में 31, पटौदी तहसील में 87 रजिस्ट्रियां, सोहना तहसील में 70 और फर्रुखनगर तहसील में 135 रजिस्ट्रियां की गईं। ई-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत गुड़गांव में अब तक 827 ऑनलाइन रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं।