- Hindi News
- साफ सफाई को लेकर हुडा अधिकारियों से लगाई गुहार
साफ-सफाई को लेकर हुडा अधिकारियों से लगाई गुहार
हुडा कराएगा सुलभ एजेंसी से सेक्टर-7 एक्सटेंशन की साफ-सफाई
भास्करन्यूज | गुड़गांव
सेक्टर-7एक्सटेंशन में साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गुरुवार को सेक्टर्स की सफाई को लेकर आरडब्ल्यूए ने हुडा अधिकारियों से मुलाकात की। आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि सेक्टर की साफ-सफाई के लिए हुडा अधिकारियों के पास तीन महीने से चक्कर लगा रहे हैं। हुडा अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए को भरोसा दिलाया कि जल्द सेक्टर की सफाई का जिम्मा एक एजेंसी को दे दिया जाएगा।
सेक्टरकी साफ सफाई के भुगतान को आरडब्ल्यूए नहीं: सेक्टर-7एक्सटेंशन की आरडब्ल्यूए ने गुरुवार को हुडा अधिकारियों से मुलाकात की। इसमें आरडब्ल्यूए प्रधान लोकेश आहूजा, संरक्षक प्यारेलाल वर्मा चंद्रभान और दूसरे आरडब्ल्यू के भी प्रतिनिधि मौजूद थे। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधिमंडल ने एसडीई बीडी यादव से सेक्टर की साफ-सफाई और सफाई के भुगतान के बारे में जानकारी दी है। आरडब्ल्यूए ने कहा कि दिसंबर में ही सेक्टर की सफाई की मांग की गई थी, लेकिन हुडा द्वारा सफाई का ठेका देने से इंकार कर दिया गया था। अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि किस आरडब्ल्यूए को सफाई का भुगतान किया गया है। दोनों आरडब्ल्यूए में से किसी को एक रुपए भी सफाई का पैसा नहीं मिला है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।