पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह स्कूलों में बनवाए शौचालय

छह स्कूलों में बनवाए शौचालय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | स्वच्छताअभियान के अंतर्गत सोसायटी फॉर एजूकेशन एंड एनवायरमेंट ट्रेनिंग (एसईईटी) द्वारा स्कूली छात्राओं के लिए पांच विद्यालयों में निशुल्क शौचालयों का विधायक विमला चौधरी ने लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत के तहत सोसायटी फॉर एजूकेशन एंड एनवायरमेंटल ट्रेनिंग (एसईईटी) संस्था द्वारा हेलीमंडी पटौदी में छात्राओं के लिए छह आधुनिक शौचालय स्कूलों को समर्पित किए। इस अवसर पर उनके साथ डीईओ डा. मनोज कौशिक भी साथ थे। संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ओमकार सिंह पाल ने बताया कि इन बायो-डाइजेस्टर शौचालयों में लगभग के बराबर रखरखाव की जरूरत पड़ेगी और 25 साल तक बिना किसी दिक्कत प्रयोग में लाए जा सकेंगे।

गुड़गांव. स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजकीय स्कूल में छात्राओं के लिए शौचालय स्थापित कर स्कूलों को सौंपे गए।।