पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर डिप्टी मेयर ने किया डाकघरों का निरीक्षण

सीनियर डिप्टी मेयर ने किया डाकघरों का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांव | नगरनिगम के सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा ने गुरुवार को अर्जुन नगर सहित गुड़गांव के अन्य डाकघरों का दौरा किया। डाकघरों में पेंशन खाता खोलने के कार्य का भी निरीक्षण किया। अर्जुन नगर डाकघर में पहुंचने पर यशपाल बत्रा ने पाया कि कर्मचारियों की भारी कमी है, केवल एक ही कर्मचारी की ड्यूटी खाता खोलने के लिए लगाई गई है। उन्होंने नगर निगम से कर्मचारियों को बुलाया तथा उन्हें डाकघर कर्मी की सहायता की जिम्मेदारी सौंपी। सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विधवा, विकलांग बुजुर्ग पेंशन धारकों को डाकघरों में पेंशन खाते खुलवाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। जिन लोगों के वोटर कार्ड वर्ष 2014 के बने हुए हैं और जो पेंशन के पात्र हैं, उनकी पेंशन बनवाने के लिए भी अतिरिक्त उपायुक्त से विचार-विमर्श किया जा चुका है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने इस बारे में पत्र लिखकर सरकार से स्वीकृति लेने की बात कही है।