पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक समस्याओं के समाधान पर की चर्चा

ट्रैफिक समस्याओं के समाधान पर की चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़गांवमें ट्रैफिक समस्याओं से परेशान राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। पुलिस प्रशासन ने पहल कर इस समस्या को गंभीरता से लिया है। गुड़गांव शहर आसपास के इलाके में ट्रैफिक संबंधी कई समस्याएं हैं, जिसके कारण आमजन पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के निदान एवं विभिन्न ट्रांसपोर्टर ट्रक/बस/ऑटो यूनियन/संचालकों के सुझाव उनको हो रही समस्याओं के समाधान के लिए विचार देने पुलिस के साथ सामंजस्य बनाने के लिए गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस में एक बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग में ट्रैफिक संबंधी कई समस्याओं पर विचार किया गया तथा निम्नलिखित निर्णय लिए गएः-

1. प्रायः देखा गया है कि नो इंट्री के समय बड़े वाहनों को शहर में आने से रोक दिया जाता है लेकिन ईंट, पत्थर ढोने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं रोका जाता था अब इन पर भी रोक लगेगी।

2. कुछ रेडीमिक्स कंक्रीट ले जाने वाले वाहनों के पास परमिट नहीं होने पर भी चलती नजर आती हैं अतः अब इनके संचालन पर अंकुश लगाया जाएगा।

3. ऑटो चालक के लिए उनके ऑटो पार्क करने के स्थान चिह्नित किए गए। गुडगांव से विभिन्न दिशाओं में जाने वाले ऑटो के लिए पार्किंग स्थल क्रमशः कमान सराय, रामलीला ग्राउंड, राजीव चौक, जेल कॉम्पलेक्स, आदि स्थानों के बारे में सुझाव दिए।

4. शहर में गलत जगह गाड़ी खड़ी करने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके समाधान के लिए जेल रोड, बसई रोड, ऑटो मार्केट हीरो होंडा चेक के पास जो खाली जगह पड़ी है उस स्थान पर पार्किंग बनाने का सुझाव दिया गया है।

5. स्कूल के वाहनों को स्कूल परिसर में खड़ा करने की जगह नहीं होने या कम होने के कारण उन्हें बाहर सड़क पर खड़ा कर दिया जाता है जिसके कारण जाम लग जाता है। उन्हें सुझाव दिया गया है कि इन गाड़ियों को स्कूल प्रशासन सही जगह पर खड़ी कराए तथा उनके आसपास गार्ड की व्यवस्था करे ताकि जाम लगे।

6. फरीदाबाद से आकर जयपुर की तरफ जाने वाली बड़ी गाड़ियों को वाया सुभाष चौक, हीरोहोंडा चौक की तरफ से हाइवे पर जाने की परमिशन दी गई है।

7. नो-इंट्री का दायरा बढ़ाने पर भी विचार किया गया।

8. शनिवार को भारी वाहनों के आवागमन पर शाम के समय रोक थी लेकिन अब यह हटा दी गई है। शनिवार को सिर्फ सुबह के समय ही नो इंट्री रहेगी।

इस मीटिंग में संयुक्त पुलिस कमिश्नर भारती अरोड़ा, डीसीपी ट्रैफिक विनोद कौशिक, ट्रैफिक पुलिस के एसीपी विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रधान संचालक आदि के 50-60 प्रतिनिधि मौजूद थे।