फर्रुखनगर. आपरेशन मुस्कान के तहत फर्रुखनगर पुलिस ने घर, होटल, दुकान, कूड़ा उठाने का काम करने वाले बाल मजदूरों को मुक्त कराने का अभियान चलाया। एक जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत 16 बाल मजदूरों को मुक्त कराकर उनके परिजनों को
सौंपा गया।
बच्चों को उनके माता-पिता को दोबारा मजदूरी नहीं कराने व पढ़ाने की शर्त पर ही सौंपा गया। मुक्त कराए गए बच्चों में अधिकांश बेटियां हैं। ऑपरेशन की सूचना मिलने पर बाल मजदूरी कराने वालों ने बच्चों को घर या गोदामों में भेज दिया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि 14 से 15 साल के बच्चों की आजादी को बरकरार रखने के लिए एक जनवरी से 15 फरवरी तक ऑपरेशन मुस्कान चलाया है। इसको करने के लिए एसआई विजय सैनी व सिपाही प्रमिला को नियुक्त किया है। उन्होंने पिछले 40 दिन में सोलह बाल मजदूरों को मुक्त कराया जा चुका है। इन्हे उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। साथ ही चेतावनी गई है कि दोबारा इनके पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।