पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कन्हई से पारस अस्पताल और जनपैक्ट चौक तक किए गए अतिक्रमण को हटाया

कन्हई से पारस अस्पताल और जनपैक्ट चौक तक किए गए अतिक्रमण को हटाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने कन्हई से पारस अस्पताल जनपैक्ट चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। टीम ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि वे अतिक्रमण करें, क्योंकि नगर निगम अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर निगम अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करेगा। इसके तहत सामान को जब्त करके चालान भी काटे जाएंगे। इसके अलावा दूसरी टीम ने डीटीपी संजीव मान के नेतृत्व में बजघेड़ा फाटक से लेकर बजघेड़ा पुलिस चौकी तक सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण को हटाया। इस मौके पर उनके साथ असिस्टेंट इंजीनियर अमित कुमार जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार भी मौजूद थे।

14 फरवरी को पारस अस्पताल वाली सड़क पर ग्रीन राहगीरी का आयोजन किया जाना है। इसके तहत सड़कों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही नए फुटपाथ बनाने, साइकिल ट्रैक बनाने, ओपन जिम बनाने, पौधारोपण करने सहित सड़क का सौंदर्यीकरण आदि कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। इस बार आयोजित होने वाली ग्रीन राहगीरी में स्लो साइकिल इवेंट भी रखा गया है। इससे पूर्व 7 फरवरी को भगवान महावीर मार्ग से ग्रीन राहगीरी की जोरदार शुरूआत नगर निगम आयुक्त एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश मेयर विमल यादव ने की थी।

ग्रीन राहगीरी का आयोजन कॉरपोरेट जगत के सहयोग से किया जा रहा है। भगवान महावीर मार्ग पर इसके आयोजन में डूपोंट कंपनी ने भागीदारी की थी। कॉरपोरेट जगत अपने सीएसआर फंड के तहत ग्रीन राहगीरी के आयोजन में भागीदारी करने के लिए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-4 रोहित यादव से संपर्क किया जा सकता हैं।

गुड़गांव. नगरनिगम की इंफोर्समेंट टीम कन्हई से पारस अस्ताल जनपैक्ट चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए।

खबरें और भी हैं...