पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुंबई पुलिस ने तलब की संदीप की हिस्ट्रीशीट क्राइम ब्रांच की टीम को गुड़गांव आने से रोका

मुंबई पुलिस ने तलब की संदीप की हिस्ट्रीशीट क्राइम ब्रांच की टीम को गुड़गांव आने से रोका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबईमें संदीप गाडौली के एनकाउंटर करने के बाद गुड़गांव क्राइम ब्रांच की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। यहां के डीसीपी क्राइम बलबीर सिंह भी वहां पर डेरा डाले हुए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने संदीप की पूरी हिस्ट्रीशीट मांगी है। इतना ही नहीं संदीप पर लगे सभी आपराधिक रिकार्ड से जुड़े दस्तावेज और उनका वर्तमान स्टेटस भी मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने तलब किया है। इन सबके अलावा बावजूद अभी भी संदीप गाडौली के शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट की लगातार मांग कर रहे हैं। संदीप के परिजनों का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से एनकाउंटर का सच सामने जाएगा। इस मामले में अब पॉलिटिकल एप्रोच ही गुड़गांव पुलिस को निकाल सकता है।

वापसनहीं रही है क्राइम ब्रांच की टीम

1फरवरी की सुबह 11 बजे मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में होटल एयरपोर्ट में क्राइम ब्रांच की टीम ने संदीप को गोली मारी थी। इसके बाद से ही क्राइम ब्रांच की 9 सदस्यीय टीम के लीड करने वाले इंस्पेक्टर अमित, सब-इंस्पेक्टर प्रद्युम्न, एचसी परमजीत, विक्रम को हरियाणा पुलिस के कई पुलिस अधिकारियों द्वारा बधाई दी जाने लगी। अभी बधाई का सिलसिला चल ही रहा था कि तभी खबर आई की मुंबई पुलिस ने गुड़गांव पुलिस की टीम को वहां से निकलकर गुड़गांव आने से रोक लिया है। उसके बाद आनन-फानन में यहां से डीसीपी क्राइम बलबीर सिंह को अगले दिन 2 फरवरी को मुंबई भेज दिया गया।

मुंबईपुलिस ने दिखाया गुड़गांव पुलिस को आइना

मुंबईपुलिस का आरोप है कि गुड़गांव क्राइम बांच की टीम ने कार्रवाई करने से पहले उन्हें सूचित नहीं किया। इतना ही नहीं उनके पास से एसाल्ट राइफल भी मिली है। इस आरोप के जवाब में गुड़गांव पुलिस का तर्क है कि उनकी टीम ने सबसे पहले शहर और अंधेरी पुलिस को सूचित किया लेकिन इन दोनों पुलिस थानों के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट होटल उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। कार्रवाई की जांच कर रही मुंबई पुलिस को गुड़गांव क्राइम ब्रांच टीम ने यह भी बताया उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी थी। इस पर जब कंट्रोल रूम का रिकार्ड चेक किया गया तो उनका दावा गलत साबित हुआ। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में इस मामले की पूरी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...