रिश्वत लेते गिरफ्तार होमगार्ड के इंस्पेक्टर को रिमांड पर लिया
रिश्वतलेने के आरोप में गिरफ्तार नूंह होम गार्ड विभाग के इंस्पेक्टर रतनवीर को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर विजिलेंस टीम ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि आकेड़ा गांव के रिसाल सिंह की शिकायत पर आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया था। जिसे कोर्ट में पेश कर आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी इंस्पेक्टर ने उसके भतीजे महेन्द्र सिंह को होमगार्ड में लगाने के बदले में 3000 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिस पर विजिलेंस विभाग की ओर से एक टीम का गठित की गई। इसके लिए मेवात उपायुक्त केएम रंगापांडू ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार बस्ती राम को नियुक्त किया था। बुधवार देर शाम को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर इंस्पेक्टर को रिश्वत देने के भतीजे को रुपए देकर भेजा दिया। रिश्वत लेते ही विजिलेंस टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष रिश्वत की रकम बरामद कर हाथ धुलाए गए तो लाल पानी निकलने लगा। टीम ने रिश्वत के आरोप इंस्पेक्टर को अपने साथ गुड़गांव ले गई। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जिसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया।