- Hindi News
- National
- 21 फरवरी तक मुकदमे दर्ज करके जाटों को अंदर करें, नहीं तो 27 फरवरी को रोकेंगे रेल
21 फरवरी तक मुकदमे दर्ज करके जाटों को अंदर करें, नहीं तो 27 फरवरी को रोकेंगे रेल
इनदिनों एक ओर जहां जाट समुदाय के लोग आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, वहीं अति पिछड़ा वर्ग के लोग राजनीति आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
इसी क्रम में सामाजिक न्याय मोर्चा ने रविवार को फर्रूखनगर अनाज मण्डी में अति पिछड़ा वर्ग क्रांति रैली का आयोजन किया, जिसमें अति पिछड़ा समाज के लोगों ने हर हाल में राजनीति आरक्षण लेने का संकल्प लिया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार षड्यंत्र रचकर पिछड़ों के साथ धोखा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जाटों को बुलाना, समिति का गठन करना और 31 मार्च की डेडलाइन देना यह सिद्व करता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जाटों के सामने सरेंडर कर रहे हैं और 27 प्रतिशत में डालने का चक्रव्यूह रच रहे हैं। 21 फरवरी तक मुख्यमंत्री जाटों के खिलाफ रेल यातायात बाधित करने आदि के मुकदमे दर्ज करके जाटों को जेल के भीतर करे, अन्यथा आगामी 27 फरवरी को रोहतक कंलानौर में रेलवे ट्रैक पर बैठने का फैसला लिया जाएगा। सैन ने कहा कि ओबीसी कोटे में एलआर नायक की रिपोर्ट लागू कर श्रेणी विभाजन, राजनैतिक कोटा, तथा बैकलॉग की नौकरियों की स्पेशल भर्ती और जाति आधारित जनगणना करके संख्या आधारित प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस रैली की अध्यक्षता रामदिया प्रजापति और स्टेज का संचालन अमित खत्री धोबी समाज कर रहे थे। राजस्थान से आए पूर्व जज राजकुमार छिप्पा ने बताया कि कांग्रेस भाजपा नूराकुश्ती करके 52 से लेकर आज तक केवल ठगती रही और पिछड़ों को मूल अधिकार देने की बजाय ताल मटोली और कमजोर करती रही है। दरियाव सिंह कश्यप ने अपने वक्तव्य में कहा कि छोटी-छोटी जातियों को संगठित कर दिशा में मोड़ा जाएगा। किशन लाल पांचाल ने भी अपने जातियों को संगठित होकर लड़ने का आह्वान किया।
रैली में पूर्व सांसद कमल किशोर कमाण्डो, जयराम ठाकुर गाजीपुर लखनऊ, पिछड़ा वर्ग नेता तेजवीर सैन, एडवोकेट राजेश जांगड़ा भिवानी, एडवोकेट एलबी खोहाल, इैश्वर सैन आंतिल दिल्ली प्रदेश, दरोगा जय भगवान जांगड़ा, अमित खत्री, कालू सोनी, मुकेश सोनी, सुखबीर प्रजापति ने अपने विचार रखे।
गुड़गांव. पिछड़ावर्ग क्रांति रैली में मंचासीन रामकिशन सेन अन्य नेता।